एमपी में 15 दिन बाद पुलिस ने खत्म कराया केन-बेतवा विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों को घर भेजा
मध्यप्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 15 दिनों से जारी अनशन रविवार को पुलिस-प्रशासन ने समाप्त करा दिया। प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर और स्वास्थ्य कारणों से कार्रवाई की बात कही जबकि प्रदर्शनकारियों ने अमित भटनागर समेत कई लोगों को हिरासत में लेने और बलपूर्वक आंदोलन खत्म कराने का आरोप लगाया। पुनर्वास को लेकर विवाद जारी है।
read more at ThePrint Hindi


