10 साल में ₹4.2 लाख करोड़ तक पहुंचेगा भारत का अंतरिक्ष उद्योग
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'इंडिया इंटरनैशनल स्पेस कॉन्क्लेव' में बताया है कि भारत का अंतरिक्ष उद्योग अगले 10 साल में ₹4.2 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है जो अभी करीब ₹83,000 करोड़ है। उन्होंने बताया कि देश में 400-500 स्पेस स्टार्टअप्स हैं। बकौल सिंह, IN-SPACe के बनने और 74% FDI नियमों की इजाज़त मिलने से निजी निवेश बढ़ा है।
read more at Newsbytesapp


