दिल्ली के चावड़ी बाज़ार हादसे में फरीदाबाद से 3 ठेकेदार गिरफ्तार, नगर निगम के 2 अधिकारी निलंबित
दिल्ली के चावड़ी बाज़ार में निर्माणाधीन तीन मंज़िला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने तीन ठेकेदारों ताज़ुद्दीन, फुरकान और सिराज को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी और 15 घायल हुए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लापरवाही के आरोप में नगर निगम के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को निलंबित भी किया है।
read more at Newsbytesapp


