आंध्र में चुनाव नतीजों से कुछ घंटे पहले प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, 28 साल की थीं दिव्या
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी ज़िले में जन सेना पार्टी की एमपीटीसी प्रत्याशी गरापति दिव्या (28) का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह देवरापल्ली मंडल के धूमनतुनिगुडेम गांव से चुनाव लड़ रही थीं। शनिवार को नतीजे घोषित होने थे। हालांकि, शुक्रवार को राजामहेंद्रवरम के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
read more at Tv9hindi


