प्रेमी संग रहने के लिए मां ने रची बेटे की हत्या की साज़िश, कर्नाटक में 6 आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला और उसके प्रेमी ने 1 नवंबर को राज्योत्सव के दिन 24 वर्षीय बेटे विजय की गला घोंटकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, वह महिला और उसके प्रेमी के अवैध संबंध का विरोध करता था। पुलिस ने CDR की मदद से मीना, राकेश और उसके 4 दोस्तों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
read more at Abplive


