दिल्ली में साधु के वेश में आकर पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, 10 साल से अलग रह रहा था दंपति
दिल्ली में बुधवार को एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, घरेलू हिंसा के कारण महिला 10-वर्षों से पति से अलग रह रही थी और आरोपी साधु का वेश धारण कर घर आया था। मृतका की बेटी के मुताबिक, आरोपी उसकी मां पर बिहार चलने का दबाव बना रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


