Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अस्पताल में भर्ती 85 वर्षीय बॉयफ्रेंड के सामने 22 वर्षीय कनाडाई इन्फ्लुएंसर ने किया डांस

short by रौनक राज / on Saturday, 7 December, 2024
कनाडा की 22-वर्षीय इन्फ्लुएंसर ब्रॉनविन ऑरोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अस्पताल में भर्ती अपने 85-वर्षीय बॉयफ्रेंड के सामने डांस करती दिख रही हैं। इसे लेकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने ब्रॉनविन की आलोचना की है। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, "लगता है कि बॉयफ्रेंड की लाइफ इंश्योरेंस की रकम काफी ज़्यादा है।"