भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने डबल विकेट वर्ल्ड कप मुकाबले के बाद मिलाया हाथ, गले भी मिले
जेद्दा (सऊदी अरब) में डबल विकेट वर्ल्ड कप मैच के बाद भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और गले मिले। इरफान पठान और शोएब मलिक का एक-दूसरे को गले लगाने का वीडियो सामने आया है। पहलगाम हमले के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने हाथ न मिलाने की नीति अपना रखी है।
read more at News18 हिंदी


