अयोध्या में विधायक चंद्रभानु पासवान की कार का हुआ ऐक्सिडेंट, सिर पर लगी चोट
अयोध्या (यूपी) में सोमवार को मिल्कीपुर से बीजेपी विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी फॉर्च्यूनर कार एक ट्रेलर से टकरा गई और हादसे में विधायक के सिर पर चोट आई है। उन्हें ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया और टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
read more at News18 हिंदी


