Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शख्स की मौत के बाद यूपी में जारी किए गए 2 मृत्यु प्रमाण-पत्र, नौकरी की मांग कर रहीं 2 पत्नियां

short by खुशी / on Tuesday, 1 October, 2024
फतेहपुर (यूपी) में एक शख्स की मौत के बाद 2 अलग-अलग ज़िलों से मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, लोक निर्माण विभाग में कार्यरत शख्स की मौत के बाद उसकी 2 पत्नियों ने मृत्यु प्रमाण-पत्र देकर आश्रित कोटे के तहत नौकरी की मांग की है। विभाग के अधिशाषी अभियंता ने मामले में रिपोर्ट मांगी है।