Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों 8 बार के सांसद सुरेश की जगह 7 बार के सांसद भर्तृहरि बने लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Saturday, 22 June, 2024
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने संसदीय परंपरा को खत्म कर 8 बार के सांसद के सुरेश की जगह 7 बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। दरअसल, भर्तृहरि का यह लगातार 7वां कार्यकाल है जबकि सुरेश का यह लगातार चौथा कार्यकाल है। इसी वजह से भर्तृहरि को तरजीह दी गई है।