Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के जौनपुर में रात से सुबह तक 2 सड़क हादसों में 8 लोगों की हुई मौत, 40 से ज़्यादा घायल

short by अपर्णा / on Thursday, 20 February 2025
जौनपुर (यूपी) में बुधवार रात और गुरुवार सुबह आधे किलोमीटर की दूरी पर 2 भीषण सड़क हादसे हुए जिसमें 8 लोगों की मौत हुई और 40 से ज़्यादा लोग घायल हुए। बकौल पुलिस, रात में झारखंड से अयोध्या जा रही सूमो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी और सुबह में महाकुंभ जा रही डबलडेकर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।