महाराष्ट्र में 47,392 मतदाताओं की उम्र है 100 वर्ष से अधिक
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के पात्र 9.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 47,392 मतदाताओं की आयु 100 वर्ष से अधिक है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 18-19 आयुवर्ग के 22,22,704 मतदाता हैं। वहीं, 5 करोड़ से अधिक पुरुष व 4.69 करोड़ महिला मतदाता हैं।
read more at भाषा


