रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले एस जयशंकर, PM मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रिश्तों को लेकर चर्चा की। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द मुलाकात की उम्मीद जताई। गौरतलब है कि पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट में शामिल हो सकते हैं।
read more at News18 हिंदी


