Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों संग लगाई झाड़ू

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 2 October, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता अभियान के तहत 'स्वच्छ भारत मिशन' के 10 साल पूरे होने पर स्कूली बच्चों के साथ झाड़ू लगाई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान को सफल बनाने में जुटे सभी लोगों का आभार जताया और लोगों से आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।