J&K में फिर खुलेंगे पर्यटन स्थल, पहलगाम हमले के बाद 48 स्थलों को किया गया था बंद
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में 22-अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद बंद किए गए 48 स्थलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में पहलगाम मार्केट में बेताब घाटी, वेरीनाग गार्डन, कोकरनाग गार्डन और अचबल गार्डन शामिल हैं जिन्हें 17 जून से खोला जाएगा। उप-राज्यपाल सिन्हा ने इसकी जानकारी X पर दी।
read more at X


