Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घरों में रोक-टोक खत्म हो गई है, पुलिस अकेले नहीं रोक सकती रेप: MP के DGP कैलाश मकवाना

short by ऋषि राज / on Sunday, 29 June, 2025
मध्य प्रदेश में बढ़ते बलात्कार के मामलों पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा है कि पुलिस अकेले इन घटनाओं को नहीं रोक सकती है। उन्होंने इंटरनेट, मोबाइल फोन, अश्लील कंटेंट, शराब और समाज में गिरते नैतिक मूल्यों को ज़िम्मेदार ठहराया है। मकवाना ने कहा कि पहले बच्चों पर परिवार और शिक्षकों की रोक-टोक होती थी जो अब खत्म हो गई।