यूपी में शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे 3 लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत
अमेठी (यूपी) में मंगलवार देर शाम शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों की बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी।
read more at भाषा


