बिहार में विधायक पर केस करने वाले पंचायत सचिव फंसे, महिला ने लगाया घूस मांगने का आरोप
बिहार में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र पर धमकी देने का केस दर्ज कराने वाले पंचायत सचिव संदीप कुमार पर एक महिला ने घूस मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने दानापुर कोर्ट में बताया कि उसे अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए पति के मृत्यु प्रमाणपत्र की ज़रूरत है जिसके लिए पंचायत सचिव ने उससे पैसे मांगे।
read more at हिन्दुस्तान


