चेपॉक स्टेडियम में मैदान पर अपने कपड़े व किट सुखाते दिखे अश्विन, वीडियो सामने आया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें चेपॉक स्टेडियम (चेन्नई) में भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन मैदान पर अपने कपड़े व किट सुखाते दिख रहे हैं। वीडियो में एक फैन को अश्विन से पारी ओपन करने के लिए कहते सुना जा सकता है। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट की पहली पारी में अपना छठा टेस्ट शतक जड़ा।
read more at LatestLY


