Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में SIR की तारीख को तीसरी बार बढ़ाया गया, अब कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

short by Anuj / on Wednesday, 19 August, 2026
चुनाव आयोग ने दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समयसीमा को तीसरी बार आगे बढ़ा दिया है। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 नवंबर 2026 को होगा जबकि ड्राफ्ट सूची 31 अगस्त को जारी की जाएगी। वहीं, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक रहेगी।