यशस्वी ने स्टंप माइक पर स्टार्क से कहा- आप बहुत धीमी गति से गेंद फेंक रहे हैं
पर्थ टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क की गेंद पर बैकफुट डिफेंस शॉट खेलने के बाद उनसे कहा, "यह बहुत धीमी गति से आ रही है।" इससे पहले स्टार्क ने हर्षित राणा की बाउंसर का सामना करने के बाद उनसे कहा था, ''मैं तुमसे ज़्यादा तेज गेंदबाज़ी करता हूं।''


