वक्फ संशोधन बिल पर वोटिंग को लेकर TDP ने सभी लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर वोटिंग के मद्देनज़र अपने सांसदों को बुधवार (2 अप्रैल) को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। लोकसभा में टीडीपी के 16 सांसद हैं। बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल पेश होना है और एनडीए के कई प्रमुख घटक दलों ने समर्थन का एलान किया है।
read more at 'X'


