Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंडिगो की फ्लाइट में टेकऑफ से पहले दिखा धुआं, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

short by सलीम / on Wednesday, 27 May, 2026
बेंगलुरु (कर्नाटक) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार को चेन्नई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6017 में टेकऑफ से पहले धुआं दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। विमान रनवे पर चल रहा था तभी केबिन के अंदर धुआं फैलने की सूचना मिली। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रोक दी और इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया।