सबरीमला मंदिर से करोड़ों का सोना रहस्यमयी तरीके से हुआ गायब
केरल हाईकोर्ट ने सबरीमला अय्यपन मंदिर स्थित 'द्वारपालक' की मूर्तियों से गायब हुए सोने का पता लगाने के लिए विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, 2019 में जब मूर्तियों की प्लेटिंग दोबारा की गई थी उसी समय से सोना गायब है और इसकी कीमत करीब ₹7-करोड़ है। कोर्ट ने मूर्तियों के वज़न में गिरावट को चिंताजनक बताया है।
read more at News18 हिंदी


