अमेरिका 4 जुलाई को क्यों मनाता है अपना स्वतंत्रता दिवस?
अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1776 की उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है जब अमेरिका ने ब्रिटेन से आज़ादी का एलान किया था। 1776 से पहले अमेरिका के पूर्वी तट पर स्थित 13 कॉलोनियां ब्रिटेन के अधीन थीं जिनकी अपनी स्थानीय सरकारें थीं लेकिन अंतिम निर्णय ब्रिटिश संसद और राजा लेते थे।


