केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे: बांग्लादेश मामले पर ममता
बांग्लादेश में हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "यह दो देशों के बीच का मामला है। केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।" उन्होंने कहा, "मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। अफवाहों पर ध्यान न दें।"
read more at ABP न्यूज़


