एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़ इंडिया व साउथ एशिया के प्रमुख पुनीत चंडोक ने दिया इस्तीफा
एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़ इंडिया और साउथ एशिया के प्रमुख पुनीत चंडोक ने इस्तीफा दे दिया है। चंडोक 2019 में एमेज़ॉन के क्लाउड कंप्यूटिंग इकाई से जुड़े थे और उनका इस्तीफा 31 अगस्त 2023 से प्रभावी होगा। हाल ही में एमेज़ॉन ने 2030 तक भारत में अपने क्लाउड व्यवसाय में $12.87 बिलियन का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी।


