राजा रघुवंशी केस में आया नया अपडेट, 790 पन्नों की चार्जशीट की गई दाखिल
मेघालय के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया अपडेट आया है। शिलॉन्ग में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट और सभी सबूत शुक्रवार देर शाम एक अदालत में दाखिल किए हैं। चार्जशीट में हत्या का मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को बताया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


