Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं: महाकुंभ हादसे पर पीएम

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 29 January 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा, "इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं...इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है...और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।"
read more at X