दिल्ली के एनटीपीसी इको पार्क में लगी भीषण आग, कई किमी दूर नोएडा से दिखा काला धुआं
बदरपुर इलाके (दिल्ली) में नोएडा बॉर्डर के पास एनटीपीसी इको पार्क में बुधवार को भीषण आग लग गई। कई किलोमीटर दूर नोएडा में एक गगनचुंबी इमारत के निवासी ने ट्विटर पर घटना का वीडियो शेयर किया जिसमें काला धुआं देखा जा सकता है। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंची थीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at हिंदुस्तान


