आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले क्रिकेटर बने रविचंद्रन अश्विन
राजस्थान रॉयल्स के ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। अश्विन ने एलएसजी के खिलाफ 28(23) रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर में मैदान छोड़ दिया। एक बल्लेबाज़ रिटायर्ड आउट तब माना जाता है जब वह अंपायर की अनुमति के बगैर अपनी पारी को रिटायर करता है।
read more at IPLT20


