रेस्क्यू मिशन के बीच भारतीय महिला सैनिक को किस करती तुर्किये की महिला की फोटो हुई वायरल
भूकंप प्रभावित तुर्किये में राहत-बचाव कार्य के बीच एक महिला द्वारा भारतीय सेना की महिलाकर्मी के गाल पर किस करने की तस्वीर वायरल हुई है। भारतीय सेना के एडीजी पीआई ने यह तस्वीर ट्वीट कर लिखा, "हमें आपकी परवाह है।" कई यूज़र्स ने भारतीय सेना की तारीफ की और एक ने कमेंट किया, "दुनिया का सबसे बड़ा धर्म 'इंसानियत' है।"
read more at News18 हिंदी


