मौसम विभाग ने एमपी के 18 ज़िलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया रेड अलर्ट, सूची आई सामने
भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र ने मध्य प्रदेश के 18 ज़िलों में भारी बारिश को लेकर सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन ज़िलों में ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच शामिल हैं। वहीं, 24 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
read more at IMD


