Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चांदनी से ही शादी करना चाहता हूं: हाईकोर्ट में खुलकर बोला हिंदू से मुस्लिम बना आयुष

short by शुभम श्रीवास्तव / on Thursday, 17 September, 2026
शामली (यूपी) के आयुष मलिक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में कहा है कि उसने 2014 में अपनी मर्ज़ी से इस्लाम धर्म अपनाया और वह चांदनी कुरैशी से शादी करना चाहता है। आयुष ने किसी दबाव/प्रलोभन से धर्म परिवर्तन से इनकार किया। हाईकोर्ट ने उसे अपनी पसंद का धर्म अपनाने, चांदनी से शादी करने और अपनी इच्छा से रहने की स्वतंत्रता दी।