Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईडी ने कथित मनी लॉन्डरिंग के मामले में राहुल को नया समन जारी किया, 13 जून को किया तलब

short by shashank mishra / on Friday, 3 June, 2022
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नैशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नया समन जारी कर 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने इससे पहले राहुल को 2 जून को तलब किया था। राहुल ने दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वह देश से बाहर हैं।