गुजरात में 8-वर्षीय लड़के की हत्या, अपहरण और रेप की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार हुआ शख्स
आनंद (गुजरात) में एक 8-वर्षीय लड़के की हत्या, अपहरण और रेप की कोशिश के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, "आरोपी ने लट्टू दिलाने का वादा कर बच्चे का अपहरण किया...फिर उसे महीसागर नदी के किनारे ले जाकर रेप करने की कोशिश की। बच्चे के रोने पर आरोपी ने उसका सिर पानी में डुबो दिया।"


