Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रुझानों में क्या है मुलायम सिंह यादव के परिवार से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सदस्यों की स्थिति?

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 4 June, 2024
मतगणना के रुझानों के मुताबिक, सपा संस्थापक (दिवगंत) मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (कन्नौज) आगे चल रहे हैं और उनकी पत्नी डिंपल यादव (मैनपुरी) भी आगे हैं। इसके अलावा अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव (आज़मगढ़) और अक्षय यादव (फिरोज़ाबाद) भी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अखिलेश के चचेरे भाई आदित्य यादव (बदायूं) पीछे चल रहे हैं।