क्या है 'बियर टैनिंग' टिक-टॉक ट्रेंड और विशेषज्ञों ने क्यों इसको लेकर चेताया है?
टिक-टॉक पर 'बियर टैनिंग' ट्रेंड वायरल है जिसमें लोग अपनी त्वचा पर बियर डालकर धूप में चले जाते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इससे मेलानिन पिगमेंट सक्रिय होता है जो टैन (त्वचा का रंग भूरा होना) में मदद करता है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ता है।


