Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन था जम्मू-कश्मीर में मारा गया 'Human GPS' कहा जाने वाला 'समंदर चाचा'?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 30 August, 2025
सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुई मुठभेड़ में वॉन्टेड आतंकी बागू खान उर्फ समंदर चाचा को मार गिराया है। पीओके में 1995 से सक्रिय बागू को आतंकी गिरोह 'ह्यूमन जीपीएस' कहते थे। बकौल रिपोर्ट्स, वह मूल रूप से हिजबुल कमांडर था और पिछले 30 साल में 100 से अधिक घुसपैठ प्रयासों को अंजाम देने में शामिल था।