Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों के लिए भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ में नहीं खेलेंगे विलियमसन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 16 November 2021
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20I सीरीज़ में केन विलियमसन नहीं खेलेंगे और पहले टी20I में पेसर टिम साउदी टीम का नेतृत्व करेंगे। आधिकारिक रिलीज़ के अनुसार, यह फैसला कानपुर टेस्ट के साथ 25 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ की तैयारियों के मद्देनज़र लिया गया है।