बिहार में रास्ते में पेड़ गिरे होने के कारण पैदल सचिवालय पहुंचे सीएम, सामने आया वीडियो
पटना (बिहार) में सचिवालय के पास सड़क पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार) पैदल ही सचिवालय पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, सोमवार रात आंधी-तूफान से गिरे पेड़ को सुबह 9:30 बजे तक भी नहीं हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराज़गी जताई जिसके बाद उसे हटाया गया।
read more at X (formerly Twitter)


