यूपी में सीएम योगी के संभावित दौरे से पहले गोरखनाथ मंदिर में शख्स के बैग से मिला तमंचा
पुलिस के अनुसार, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित गोरखनाथ मंदिर के गेट पर शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान बेतिया (बिहार) निवासी एक शख्स के बैग से तमंचा मिला। आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन से आया था और ट्रेन में किसी ने उसके बैग में तमंचा रख दिया होगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ज़िले का दौरा कर सकते हैं।
read more at हिन्दुस्तान


