Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अगले साल भी 15 अगस्त को लाल किले से देश की उपलब्धियां बताऊंगा: पीएम मोदी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 15 August, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लाल किले से कहा कि वह अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर देश की उपलब्धियां बताएंगे। उन्होंने कहा, "2019 (लोकसभा चुनाव) में प्रदर्शन के आधार पर आपने दोबारा आशीर्वाद दिया था। अगले 5 साल अभूतपूर्व विकास के हैं...अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा।"