कानपुर में स्कूली बच्चे फ्री में देख सकेंगे भारत-बांग्लादेश का टेस्ट मैच
कानपुर (यूपी) में स्कूली बच्चे ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से शुरू होने वाला भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच फ्री में देख सकेंगे। मैच के वेन्यू डायरेक्टर डॉ संजय कपूर ने बताया कि खेल के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों को निशुल्क मैच दिखाने का निर्णय लिया गया है। बच्चों को मैच दिखाने के लिए स्कूलों को आवेदन करना होगा।
read more at ABP न्यूज़


