Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात से ₹2,000 करोड़ की 700 किलो मेथ ड्रग की गई ज़ब्त, 8 ईरानी नागरिक गिरफ्तार

short by श्वेता यादव / on Friday, 15 November, 2024
गुजरात में शुक्रवार को एटीएस, एनसीबी और नौसेना की संयुक्त कार्रवाई में 700 किलोग्राम मेथ ड्रग्स ज़ब्त की गई है। इसकी कीमत ₹2,000 करोड़ बताई जा रही है। इस दौरान 8 ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा है, "इस ऐतिहासिक सफलता पर एजेंसियों को हार्दिक बधाई।"