Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफसरों पर होगी कार्रवाई: दिल्ली में 'महिला सम्मान योजना' के खिलाफ सरकारी नोटिस पर आतिशी

short by खुशी / on Wednesday, 25 December, 2024
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि 'आप' द्वारा घोषित 'महिला सम्मान योजना' के तहत 'महिलाओं को ₹2100' देने और 'संजीवनी योजना' को लेकर 'गलत नोटिस' जारी करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "नोटिस गलत व झूठे हैं...बीजेपी ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर सूचना छपवाई...अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक और पुलिस की कार्रवाई की जाएगी।"