Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस में हाईवे पर वाहन से जगह-जगह गिरा कैश; वायरल वीडियो में डॉलर्स बटोरते दिखे लोग

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 20 November 2021
कैलिफॉर्निया (अमेरिका) में एक व्यस्त हाईवे पर एक बख्तरबंद वाहन से कैश उड़कर जगह-जगह गिर गया जिसके बाद लोग गाड़ियां रोककर डॉलर बटोरने लगे और ट्रैफिक जाम हो गया। वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला कह रही है, "यह पागलपन है जो मैंने पहली बार देखा है।" पुलिस ने कहा कि वाहन से कैश के कुछ बैग गिरे थे।
read more at Business Insider