कल भी सताएगी शीत लहर, कई राज्यों के लिए जारी हुई चेतावनी
आईएमडी ने बताया है कि बुधवार को भी कई राज्यों में शीत लहर चलने का अनुमान है। इनमें मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। मध्य प्रदेश के लिए गंभीर शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है। बकौल आईएमडी, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 6-7 दिनों में न्यूनतम तापमान में ज़्यादा बदलाव नहीं दिखेगा।
read more at IMD


