आर्मी अस्पताल में हुआ राष्ट्रपति कोविंद की दूसरी आंख के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन
दिल्ली के आर्मी रेफरल और रिसर्च अस्पताल में शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (75) की दूसरी आंख के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन किया गया। आधिकारिक बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति कोविंद को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, इससे पहले 19 अगस्त को आर्मी अस्पताल में ही उनकी पहली आंख के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ था।
read more at PIB


